- Hindi News
- मासूम की हत्या, जांच की बजाय पुलिस ने दुत्कारा, पांच घंटे जाम, दो जवान सस्पेंड
मासूम की हत्या, जांच की बजाय पुलिस ने दुत्कारा, पांच घंटे जाम, दो जवान सस्पेंड
पुलिसकेजवानों की हरकत तो देखिए, जिन्हें एक मासूम के कत्ल पर भी दया नहीं आई। जांच की बजाय जवानों ने मासूम के परिजनों को दुत्कार कर भगा दिया। तब गुस्साए ग्रामीणों ने जवानों की हरकत पर जाम लगा दिया। आखिर जाम की वजह से पुलिस को अपने दोनों जवान सस्पेंड करने पड़े। मामला जटवाड़ के 12 साल के साहिल का है। जिसकी किसी ने बेरहमी से हत्या कर दी है। छठी कक्षा में पढ़ने वाले साहिल की लाश सुबह खेतों मिली। उसके सिर पर पत्थर से वार किया गया। साथ ही चेहरे पर भी चोटों के निशान मिले हैं। साहिल रात को घर से जागरण में जाने के लिए निकला था। वह सारी रात घर नहीं आया। अब पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी किसी आरोपी का सुराग नहीं लग पाया है। उधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह साफ हो गया कि मासूम के साथ कुकुर्म नहीं हुआ था। किसी ठोस वजह के बिना ही उसकी हत्या कर दी गई।
पत्थरमारकर की गई हत्या: गांवजटवाड़ में रविवार सुबह उस समय मातम छा गया जब ग्रामीणों को लापता साहिल की लाश खेतों से मिली। साहिल रात को घर से जागरण में जाने के लिए निकला था। बाद में उसका पता ही नहीं चल पाया। लाश के पास से खून से सना पत्थर भी मिला। माना जा रहा है कि पत्थर मारकर ही साहिल की हत्या कर दी गई। साहिल के चेहरे पर भी गंभीर जख्म मिले हैं।
पटवीचौकी प्रभारी थे छुट्टी पर: रविवारजब सुबह साहिल की हत्या होने की खबर आई। तब पटवी चौकी के प्रभारी एएसआई राम सिंह छुट्टी पर थे। उस समय एएसआई सतेंद्र सिंह सतबीर सिंह ड्यूटी पर थे। जटवाड़ का रवि कुमार अपने साथी के साथ स्वयं उसे साहिल की हत्या होने की खबर देने आया था। पर तुरंत साथ जाने की बजाय दोनों कर्मियों ने रवि को यह कहकर भगा दिया। जब रवि ने यह बात ग्रामीणों को बताई तो पुलिस को सबक सिखाने के निर्णय से अम्बाला-रायपुरानी राजमार्ग पर जाम लगा दिया गया। लंबे जाम की वजह से राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई। स्थिती बिगड़ती देख डीसीपी अर्बन सुरेन्द्र पाल सिंह स्वंय मौके पर आए। ग्रामीणों की बात सुनी। तुरंत ही दोनों कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। तभी परिजन जाम खोलने को राजी हुए।
पिताकी टांग में फ्रेक्चरर: पितानिर्मल सिंह की यह बदकिस्मती है। उसके मासूम बेटे का पोस्टमार्टम भी शहर के सिविल अस्पताल में हुआ। यहीं निर्मल सिंह टांग में फ्रैक्चरर होने क