पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सिटिंग प्लान के जरिए इस बार नकल पर रोक का प्रयास

सिटिंग प्लान के जरिए इस बार नकल पर रोक का प्रयास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला | इसबार यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन की नेट की परीक्षा को सिटिंग प्लान के जरिए नकल रहित बनाने की तैयारी में जुटी है। सीबीएसई इस बार नेट परीक्षा को आयोजित कर रहा है। 13 हजार 500 परीक्षार्थी 42 केंद्रों पर परीक्षा देंगे। हर कमरे में 15 विषयों के आवेदक बिठाने की योजना तैयार की है।

हर कक्ष में कम से कम दो विषय एवं बड़े कमरे में 15 विषय तक के आवेदकों को बिठाने की योजना तैयार की है। 28 दिसंबर को होनी वाली परीक्षा के लिए सीबीएसई ने निर्देश जारी किए हैं कि ऐसे केंद्रों पर ही परीक्षा कराई जाए जहां सारे संसाधन उपलब्ध हों। इतना ही नहीं परीक्षा केंद्र की साख भी अच्छी होनी चाहिए।

सिटिंग प्लान में इस बात का खास तौर पर ध्यान रखा गया है कि एक परीक्षार्थी के आगे-पीछे, अगल-बगल उसी विषय का परीक्षार्थी हो ताकि कोई चाहकर भी पूछताछ कर सके।

रेंडमलीनहीं होगा सिटिंग प्लान : सिटिंगप्लान रेंडमली नहीं होगा। हालांकि सीबीएसई ने रैंडम रोल नंबर जारी किए हैं। यानी यदि एक साथ किन्हीं दो आवेदकों ने आवेदन किया है तो एक को रोल नंबर 1 और दूसरे को 20 या 30 इस प्रकार रोलनंबर दिया गया है। इससे पहले अकसर ऑनलाइन में एक साथ आवेदन करने पर आगे पीछे रोलनंबर जाते थे। इसी तरह आॅफ लाइन फार्म जमा कराते हुए भी सेंटिंग का खेल चलता था।