- Hindi News
- जिला प्रशासन ने दिया स्वतंत्रता सेनानी देवदत्त राकेश काे सम्मान
जिला प्रशासन ने दिया स्वतंत्रता सेनानी देवदत्त राकेश काे सम्मान
अम्बाला| 66वेंगणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन मैदान अम्बाला सिटी में जिला स्तरीय समारोह में जिला प्रशासन की ओर से देवदत्त राकेश को हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष कंवरपाल ने सम्मानित किया था। तब देवदत्त राकेश पूरी तरह स्वस्थ थे और वे स्वयं पुलिस लाइन मैदान में यह सम्मान लेने के लिए उपस्थित हुए थे।
स्वतंत्रता सेनानी को अंतिम विदाई देने के समय बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों के अतिरिक्त जिला सैनिक बोर्ड के अधिकारी, नगर परिषद की पूर्व चेयरमैन नीलम शर्मा, स्वतंत्रता सेनानी एसोसिएशन के अध्यक्ष आनन्द मोहन शुक्ला सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।
मृतक स्वतंत्रता सेनानी देवदत्त राकेश को श्रद्धांजलि देते जिला सैनिक बोर्ड के अधिकारी।
आला अधिकारियों के पहुंचने से राेष
अपनीजिंदगी और मौत देश को समर्पित करने वाले स्वतंत्रता सेनानी देवदत्त राकेश की अंतिम यात्रा में प्रशासन के आला अधिकारियों की कमी बेहद खली। हालांकि डीडीपीओ और एसीपी ने कुछ भरपाई जरूर की परंतु परिजनों को आशा थी कि डीसी या एसडीएम में से कोई कोई राकेश को अंतिम विदाई देने जरूर आएगा। महान स्वतंत्रता सेनानी भगत राम शुक्ला के पोते हरियाणा प्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार कल्याण समिति के अध्यक्ष आनंद मोहन शुक्ला ने कहा कि किसी आलाधिकारी को अवश्य आना चाहिए था।