शाॅटपुट में प्रीति राहुल ने मारी बाजी
अम्बाला| राजकीयगांधी राजकीय महाविद्यालय साहा में दो दिवसीय 9वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डाॅ. मंगल सिंह ने किया। इस खेल प्रतियोगिता में शॉटपुट गर्ल्स में प्रीति प्रथम, नेहा ने द्वितीय आरती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शाॅटपुट ब्वाॅय में राहुल प्रथम, मनदीप द्वितीय नरेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हाई जंप गर्ल्स में प्रीती ने प्रथम, कोमल ने द्वितीय पिंकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लॉन्ग जंप गर्ल्स में कोमल प्रथम, प्रीती द्वितीय नीतू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर मौजूद सभी का कॉलेज प्राचार्य ने धन्यवाद कर आभार व्यक्त किया।