पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धोबी घाटों की मरम्मत करवाने की मांग

धोबी-घाटों की मरम्मत करवाने की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंबाला | रजकमहासभा हरियाणा की ओर से मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर कैंट स्थित धोबी घाटों की मरम्मत नवनिर्माण कराने की मांग की है। प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि हाथीखाना मंदिर के पास बने धोबी घाटों की हालत खराब हो चुकी है। अर्से से इन घाटों की मरम्मत नहीं कराई गई। कई बार समाज के लोगों ने सरकार अधिकारियों को पत्र भेजकर मरम्मत की मांग रखी। हर बार कोरे आश्वासन ही मिले। दोनों धोबी घाटों पर पानी के होद खराब हो चुके हैं। शौचालयों की भी व्यवस्था नहीं है। ही यहां शेड का इंतजाम है, जिस कारण गर्मी के दिनों में धूप में खड़े होकर कपड़े धोने पड़ते हैं। यहां लगी स्ट्रीट लाइट भी खराब है। यही रोजगार करने से उनके परिवार का भरण-पोषण हो रहा है।