6-7 लोगों ने युवक की जमकर पिटाई की
उपमंडलकेगांव बधौली के एक युवक को कुछ लोगों द्वारा बुरी तरह मारने-पीटने का मामला प्रकाश में आया है। बधौली गांव के जनेश्वर पुत्र अफलातून ने बताया कि वह सुबह लगभग 9 बजे बधौली-कालपी मार्ग पर जा रहा था कि अचानक 2 गाड़ियां उसके पास आकर रुकी। गाड़ी में से 6-7 लोगों ने उतरकर उसे मारना पीटना शुरू कर दिया तथा उसे उठाकर एक गाड़ी में गिरा कर ले गए। गांव भरेड़ीकलां तक वे उसे पीटते रहे। उसने उनसे पूछा कि उसे मार क्यों रहे हो तो उन्होने कहा कि सब पता चल जाएगा।
भरेड़ीकलां से उन्होंने दो अन्य युवकों को उठाया तथा उसके बाद मोबाइल में फोटो देखकर कहा कि यह गलत व्यक्ति को उठाकर ले आए हैं। ऐसा कहकर वे उसे दोबारा बधौली गांव में गिराकर चले गए।
वहां से उसके परिजन उसे उठाकर कुराली स्वास्थ्य केन्द्र में ले गए जहां से उसे अम्बाला रेफर कर दिया गया। स्वास्थ्य केन्द्र कुराली के डॉक्टर रोहित से बात करने पर उन्होने बताया कि जनेश्वर की एमएलआर काटकर उसे अम्बाला रेफर कर दिया गया है। गंभीर हालत में युवक अस्पताल में उपचाराधीन है।
जानकारी देता जनेश्वर।