- Hindi News
- क्रिकेट वर्ल्ड कप, न्यूजीलैंड से सोविनार शीट आई
क्रिकेट वर्ल्ड कप, न्यूजीलैंड से सोविनार शीट आई
क्रिकेटवर्ल्डकप-2015 के दीवानों के लिए न्यूजीलैंड सरकार ने एक विशेष सोविनार शीट (यादगार पत्रक/ स्मृति चिह्न) तैयार किया है। ध्यान रहे कि इस बार आस्ट्रेलिया के साथ न्यूजीलैंड भी वर्ल्ड कप का मेजबान है।
भारत में क्रिकेट के जुनून को देखते हुए भारत सरकार की डिमांड पर इन्हें विशेष तौर पर भारत में भी भेजा गया है। इतना ही नहीं भारत की परिस्थितियों किक्रेट प्रेमियों के प्रेम को ध्यान में रखते हुए इन शीट्स को विशेष तौर और विशेष डिजाइन से तैयार किया गया है। प्रदेश भर में इसकी फिलहाल करीब 1750 शीट्स बुधवार को अम्बाला मुख्य पोस्ट ऑफिस में भेज दी गई हैं। शुक्रवार को पूरे प्रदेश के सभी 16 मुख्य पोस्ट ऑफिस में इन शीट्स को वितरित कर दिया जाएगा।
वर्ल्ड कप 1983 2011 की जीत वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ भाग ले रहे 14 देशों के झंडे टीम की ड्रेस के रंग को दर्शाया गया है शीट पर क्रिकेट बॉल के जरिए, प्रदेशभर के सभी मुख्य पोस्ट ऑफिस में आज शीट उपलब्ध रहेगी। भारत सरकार द्वारा प्रदेश के 21 हर जिले के मुख्य पोस्ट ऑफिस में करीब 50-50 शीट शुरुआती दौर में भेजी जाएंगी। इसके बाद डिमांड के अनुसार इन्हें दिल्ली मुख्यालय से प्रदेश के लिए मंगवाया जा सकता है। इन सोविनार की खास बात यह है कि इस पर हर देश के रंग को अलग-अलग बॉल के माध्यम से बेहद सुंदर तरीके से दर्शाया गया है। साथ ही इन बॉल्स पर हर देश के झंडे को भी दर्शाया गया है।
ई-पोस्ट ऑफिस से भी मंगा सकते हैं यह शीट्स
इनसोविनार शीट्स को उपभोक्ता घर बैठे ई-पोस्ट के जरिए भी मंगा सकते हैं। हरियाणा के 21 जिलों में 16 मुख्य पोस्ट ऑफिस हैं वहां से भी आसानी से इन आकर्षक शीट्स को खरीदा जा सकता है। इन शीट्स के जरिए क्रिकेट के दीवानों को लुभाने क्रिकेट के प्रेम को बढ़ाने के लिए इन शीट्स को न्यूजीलैंड द्वारा तैयार की गई हैं। ई-पोस्ट ऑफिस से इन्हें मंगवाने के लिए उपभोक्ता को विभाग की वेबसाइट पर जाकर ई-पोस्ट ऑफिस के लिंक पर क्लिक करना होगा।
^हमारे पास बुधवार को ही दिल्ली से यह स्पेशल सोविनार शीट्स आई हैं। इन्हें भारत में न्यूजीलैंड से भेजा गया है। भारत में इनकी कीमत 400 रुपए तय की गई है। फिलहाल हमारे पास करीब 1750 शीट्स पहुंची हैं। जरूरत पड़ी तो प्रदेश वासियों के लिए और भी मंगवा ली जाएंगी। जगदीपगुप्ता, निदेशक डाक सेवाएं, हरियाणा परिमंडल, अम्बाला