पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संघ ने सीएम को सौपा मांगों का ज्ञापन

संघ ने सीएम को सौपा मांगों का ज्ञापन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला | हरियाणाप्रांत अनुदान प्राप्त विद्यालय अध्यापक संघ ने बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के घर आए मुख्यमंत्री मनोहर लाल को अनुदान प्राप्त विद्यालय में स्थाई पदों पर कार्यरत अध्यापकों अन्य कर्मचारियों को सरकारी विद्यालयों में समायोजित करने को लेकर ज्ञापन सौपा। मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को जल्द ही पूरा किया जाएगा। एडिड स्कूल संघ के महासचिव अर्जुन शास्त्री ने बताया कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने 10 नवम्बर 2013 को गोहाना में की गई रैली में कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था। लेकिन कांग्रेस सरकार ने इसे पूरा नहीं किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर के कई स्कूलों में अध्यापकों का 3 से 24 महीने तक का वेतन भी नहीं दिया गया है। उन्होंने सरकार को उनकी इस मांग को जल्द से जल्द पूरा करने का निवेदन किया।