पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वीरेश फिर बने फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष

वीरेश फिर बने फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी| मानकपुरगांव में गुरुवार को एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया के सदस्यों की बैठक कुलवंत सिंह मानकपुर के निवास पर हुई। इसकी अध्यक्षता फ्रंट के अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने की। शांडिल्य ने भगत सिंह की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें याद किया। बैठक में हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल, दिल्ली, यूपी के पूर्व अध्यक्ष फ्रंट के एक्टिव मेंबर मौजूद थे। इसमें फ्रंट के सदस्यों ने वीरेश शांडिल्य को सर्वसम्मति से छठी बार फ्रंट का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना। शांडिल्य ने अम्बाला के अंकुर अग्रवाल, हिसार के शशि लोहिया, रोहतक के लवली शर्मा, सोनीपत के आजाद सिंह नेहरा, शिमला के एल आर शर्मा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया।