पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो घंटे धरने के बाद रोडवेज कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन

दो घंटे धरने के बाद रोडवेज कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी | हरियाणारोडवेज वर्कर्स यूनियन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ ने मांगों को लेकर अम्बाला डिपो परिसर में 2 घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। डिपो महाप्रबंधक के माध्यम से रोडवेज महानिदेशक के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों को लागू कराने की मांग की। प्रदर्शन की अध्यक्षता डिपो प्रधान रमेश श्योकंद ने की। मंच संचालन महावीर पाई ने किया। ज्ञापन में रोडवेज कर्मियों ने कहा कि कर्मचारियों की लंबे समय से मांगें लंबित हैं, जिसके बारे में यूनियन बीती 16 दिसंबर को इन मांगों का विस्तृत मांग पत्र सरकार को बातचीत के जरिए समाधान किए जाने का अनुरोध कर चुकी है, लेकिन दो माह बीतने के बाद भी विभाग ने कर्मचारियों के मुद्दों पर गंभीरता नहीं दिखाई। इससे कर्मचारियों में नाराजगी है। यूनियन ने मांग की कि प्रांतीय प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाकर मांगों का समाधान किया जाए।

अम्बाला सिटी| मांगोंको लेकर धरना देते रोडवेज कर्मी।