- Hindi News
- गजेंद्र हत्या: मोस्ट वांटेड हैप्पी गिरफ्तार
गजेंद्र हत्या: मोस्ट वांटेड हैप्पी गिरफ्तार
अम्बाला सिटी | पुलिसकी स्पेशल टीम ने गुरुवार को गजेंद्र हत्याकांड मामले में मोस्ट वांटेड कुलदीप के सहयोगी गुरमेल सिंह उर्फ हैप्पी को लुधियाना से गिरफ्तार किया है। हत्याकांड में पहले गिरफ्तार किए मोनू ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि हैप्पी ने हत्याकांड को लेकर योजना बनाई थी। हत्या के बाद सभी हैप्पी के पटियाला स्थित गांव हसनपुर में उसके घर ठहरे थे। डीसीपी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि हैप्पी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। गजेंद्र की हत्या की शिकायत पंजाबी बाग के जहान सिंह सिरोही ने दर्ज कराई थी कि कुलदीप वासी शाहपुर ने उसके लड़के से फिरौती मांगी थी। फिरौती मिलने पर आरोपियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।