- Hindi News
- प्रॉपर्टी डीलर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने मांगों को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने मांगों को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी
प्रोपर्टीडीलर्सएसोसिएशन के सदस्यों ने सिटी के वाटिका जमीन की मौजा के हिसाब से रजिस्ट्री करने अप्वाइंटमेंट सिस्टम को खत्म करने की मांग को लेकर डीसी को एक ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन प्रधान अमरजीत सिंह का कहना है कि तहसील कार्यालय में रजिस्ट्री कराने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है। विक्रेता बिना पैसे लिए अपने हस्ताक्षर नहीं करते और यदि कर देते हैं तो दूसरी बार विक्रेता रजिस्ट्री पंजीकृत कराने के लिए नहीं आते हैं, जिससे वे दोनों ही तरफ से परेशान हो जाते हैं।
उन्होंने कहा कि जब सरकार ने मौजा को नगर निगम में घोषित कर दिया है तो खसरा नंबर का क्या औचित्य है। वाटिका में कंपनी द्वारा प्लाट अलॉट किए हुए है। कंपनी द्वारा उनकी कीमत भी पूरी वसूल कर ली है, फिर भी उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने डीसी से अपील की है कि खसरा नंबर के हिसाब से नहीं बल्कि मौजा जो घोषित किया गया है, उसके अनुसार ही रजिस्ट्री बयाना पंजीकृत कराया जाए। इस मौके पर उनके साथ जोगिंद्र सिंह, बलराम शर्मा, विनीत अग्रवाल, मुकेश नरूला, भारती खन्ना, गौरव मेहता, संदीप सचदेवा भी मौजूद रहे।