- Hindi News
- बिहार के सुरेश कुमार का मोबाइल पैसे चोरी, पुलिस ने दो आरोपी पकड़े
बिहार के सुरेश कुमार का मोबाइल पैसे चोरी, पुलिस ने दो आरोपी पकड़े
अम्बाला सिटी | गुरुवारसुबह सो रहे एक युवक के मोबाइल पैसे चोरी हो गए। बिहार के रहने वाले सुरेश कुमार ने जीआरपी को दी शिकायत में बताया कि उसका बड़ा भाई नरेश अम्बाला में काफी समय से चिनाई का काम करता है। उससे मिलने के लिए वह बुधवार को ट्रेन में दिल्ली से अम्बाला रहा था। रात करीब 11 बजे वह सिटी के रेलवे स्टेशन पर उतरा। लंबा सफर होने की वजह से उसने स्टेशन पर ही आराम करने की सोची और वह स्टेशन पर बेंचों पर ही सो गया।
गुरुवार सुबह करीब पांच बजे उसकी आंख खुली तो उसने देखा कि उसकी जेब से सात सौ रुपए एक मोबाइल गायब था। उसने इसकी शिकायत जीआरपी पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत मामले की कार्रवाई करते हुए दो युवकों को भी दबोच लिया।