- Hindi News
- सिविल अस्पताल में अशोक तंवर के जन्मदिन पर बांटे फल
सिविल अस्पताल में अशोक तंवर के जन्मदिन पर बांटे फल
अम्बाला | कांग्रेसप्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के जन्मदिन पर कांग्रसियों ने सिविल अस्पताल में मरीजों को फल आैर बिस्कुट वितरित किए। कांग्रेसियों ने सबसे पहले सिविल अस्पताल के मंदिर में माथा टेका। इसके बाद अस्पताल की प्रत्येक वार्ड में जाकर उन्होंने मरीजों और उनके रिश्तेदारों को फल वितरित किए। विकास वालिया ने कहा कि अशोक तंवर जैसे ऊर्जावान युवा प्रदेशाध्यक्ष के मार्गदर्शन में पार्टी संगठन मजबूत हुआ। उनमें गजब की नेतृत्व क्षमता है। इस अवसर पर चंद्रशेखर, प्रदीप कुमार, गौरी, हंसराज, पप्पू सोनकर, सुरेंद्र चांवरिया, कल्लू पहलवान, रमेशचंद्र, जगदीश, सरबन वालिया, भोला, पप्पू, दीन चंद, नीरू, नेहा संजय सूद मौजूद रहे।