पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दि मैसेंजर हाउसफुल, पुलिस की नींद गुल

दि मैसेंजर हाउसफुल, पुलिस की नींद गुल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलविंद्र कुमार | अम्बाला सिटी

फिल्मरिलीज होने से पहले ही हफ्ते भर के लिए सभी शो बुक। 100 करोड़ क्लब में शामिल सलमान, शाहरुख, आमिर खान आज तक ऐसा कारनामा नहीं कर सके हैं। ही अमिताभ बच्चन अपने शिखर दिनों में ऐसा जादू जगा पाए हैं। ये करिश्मा कर दिखाया है फिल्म एमएसजी ने जो अब दि मैसेंजर के नाम से रिलीज हो रही है।

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा द्वारा बनाई गई फिल्म मैसेंजर 13 फरवरी को रिलीज होगी। शुक्रवार काे यह फिल्म करीब 3 हजार स्क्रीन पर दिखाई जाएगी, जिसमें अम्बाला सिटी के गैलेक्सी मॉल की दो स्क्रीन भी शामिल हैं। हालांकि यह फिल्म जनवरी माह में रिलीज होनी थी, लेकिन कुछ लोगों ने इसका विरोध किया, जिस कारण हाईकोर्ट ने फिल्म के रिलीज होने पर दंगों का माहौल को देखते हुए इस पर रोक लगा दी थी, लेकिन फरवरी में इस फिल्म को हरी झंडी दिखा दी गई, जिसके चलते डेरा प्रमुख द्वारा फिल्म शुक्रवार को रिलीज करने का निर्णय लिया गया।

डेरा प्रमुख की फिल्म को देखने के लिए सभी डेरा प्रेमियों सहित अन्य लोगों ने भी फिल्म की एडवांस बुकिंग करानी शुरू कर दी थी, इसके चलते करीब एक सप्ताह तक सभी टिकटें बुक हो चुकी हैं। इससे सहज ही पता चलता है कि लोग डेरा प्रमुख की फिल्म देने के लिए कितने उत्साहित हैं।

पुलिस करेगी मॉल की सुरक्षा

डेराप्रमुख द्वारा बनाई गई मैसेंजर फिल्म जब से बनकर तैयार हुई तब से ही यह विवाद में घिरी है। फिल्म के रिलीज होने पर अप्रिय घटना होने का भय बना हुआ है, इसके चलते बलदेव नगर एसएचओ ने अपनी टीम के साथ फिल्म की रिलीजिंग से पहले ही सिटी के गैलेक्सी मॉल का निरीक्षण किया सिनेमा अधिकारियों को पुलिस द्वारा उन्हें पूरा सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

सिनेमा हाल और माल के 200 मीटर के दायरे में 5 या 5 से ज्यादा लोगों के इकट्‌ठा होने पर पाबंदी

ग्रामीणऔर शहरी पुलिस क्षेत्र में स्थित सिनेमा हाल और माल के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लगाई गई है। डीसीपी सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 13 फरवरी को रिलीज होने वाली मैसेंजर फिल्म के कारण जिला पुलिस क्षेत्र में स्थित सिनेमा हाल और माल के 200 मीटर क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा जानमाल की सुरक्षा के लिए यह निर्देश जारी किए हैं। इन आदेशों के तहत धारा 144 के दौरान 5 या इससे अधिक लोगों के इकट्‌ठा होने और किसी प्रकार के हथियार लेकर चलने पर पाबंदी लगाई गई है। सिखों द्वारा धार्मिक चिन्ह के रूप में धारण की जाने वाली कृपाण को इन आदेशों से मुक्त रखा गया है। उन्होंने बताया कि इन आदेशों के अवहेलना करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

फन सिनेमा में दो स्क्रीन पर चलेगी फिल्म

सिटीके गैलेक्सी मॉल में बने फन सिनेमा में दो स्क्रीन पर मैसेंजर फिल्म को दिखाया जाएगा। जिसमें पहले स्क्रीन के लिए 211 दूसरे के लिए 229 सीटों को एक सप्ताह के लिए दर्शकों ने बुक कर लिया है। अब एक सप्ताह बाद ही अन्य डेरा प्रेमियों अन्य लोगों की फिल्म देखने की बारी आएगी।

अम्बाला सिटी। मैसेंजरफिल्म के विरोध में सिख जत्थेबंदियों के प्रतिनिधिमंडल ने डीसीपी सुरेंद्र पाल सिंह से मुलाकात की। उन्होंने सिनेमाघर के मालिकों से भी आग्रह किया है कि वे यह फिल्म चलाएं। उन्होंने कहा कि देश में शांति की बहाली के लिए विवादित फिल्म पर रोक लगानी जरूरी है। इस दौरान एसजीपीसी मेंबर हरपाल सिंह मछौंडा, शिअद हरियाणा के प्रदेश महासचिव रणबीर सिंह फौजी, शिअद बादल के राष्ट्रीय कार्यकारिणी मेंबर जत्थेदार सुखदेव सिंह गोबिंदगढ़, बलजीत सिंह सुंदर नगर, चरणजीत सिंह टक्कर, हरदेव सिंह सरपंच कोटकछु्रआ, धर्मेद्र सिंह नन्हेड़ा, साहिब सिंह मछौंडा मौजूद थे।

{डेरा प्रमुखकी फिल्म देखने के लिए हजारों लोगों में उत्साह

{डेराप्रेमियोंसहित अन्य लोगों ने फिल्म की एडवांस बुकिंग करानी शुरू कर दी थी

{करीबएकसप्ताह तक सभी टिकटें बुक हो चुकी हैं

^ फिल्म को शांतिपूवर्क चलाने पर पूरा ध्यान दिया जाएगा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे ताकि कोई अप्रिय घटना हो। शुक्रवार को सुबह ही पुलिस सुरक्षा के लिए मॉल पर तैनात हो जाएगी। शैलेंद्रकुमार, एसएचओ, थाना बलदेव नगर, अम्बाला सिटी

^द मैसेंजर फिल्म में इंसानियत पर आधारित है, इसमें किसी भी धर्म को कोई ठेस पहुंचाने का कोई ऐसा दृश्य भी नहीं है, जिससे लोग धर्म को लेकर फिल्म को चलने का दावा करें। पुनीतइंसा, भंगीदास

ये तैयारी | मॉलके अंदर-बाहर पुलिस तैनात रहेगी

पुलिस प्रशासन के अफसर दिनभर वॉट्सएप ग्रुप पर सिक्योरिटी पुख्ता करने के निर्देश देते रहे।

इंटेलीजेंस एजेंसियां इस फिल्म के चलते पहले ही आतंकी वारदात की आशंका जता चुकी हैं। एमएचए ने भी अलर्ट भेजा था कि फिल्म को लेकर सिर्फ आतंकी वारदात हो सकती है बल्कि हिंसा भी भड़क सकती है।

कला प्रेमी प्रो. नवीन गुलाटी ने कहा कि फिल्म पर बैन नहीं लगना चाहिए। इसे अनुभव करना चाहिए। फिल्म देखे बगैर कोई सही राय नहीं दी जा सकती, लेकिन इसे जरूरत से ज्यादा महत्व दिया जा रहा है। ऐसी कई फिल्में आती हैं और चली जाती हैं। जिंदा रहते हैं तो सिर्फ कुछ कैरेक्टर्स। अभी फिल्म के गानों की सीडी बिक रही है, एडवांस बुकिंग हो रही है। इससे उनके बिजनेस को बढ़ावा मिल रहा है, असलियत तो फिल्म लगने पर ही पता लगेगी।