- Hindi News
- लिंगानुपात में सुधार, 2014 में 865 था जनवरी में 942 हुआ
लिंगानुपात में सुधार, 2014 में 865 था जनवरी में 942 हुआ
अम्बाला सिटी | जिलेमें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के फलस्वरूप किए गए उपायों के अंतर्गत जनवरी के दौरान लिंगानुपात 942 है जोकि वर्ष 2014 में 865 था। डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने बुधवार शाम पंचायत भवन में सीएम मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत जिले में महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग सहित अन्य विभागोंं द्वारा चलाए जा रहे जागरुकता अभियान एवं किए गए अन्य उपायों के फलस्वरूप लिंगानुपात के अंतर में तेजी से सुधार हो रहा है।