- Hindi News
- दुर्गा भोजनालय से चोरों ने उड़ाई हजारों की नकदी, मामला दर्ज
दुर्गा भोजनालय से चोरों ने उड़ाई हजारों की नकदी, मामला दर्ज
अम्बाला सिटी | रेलवेरोड स्थित दुर्गा भोजनालय से चोर गल्ले से हजारों रुपए चोरी कर ले गए। पुलिस को अपनी शिकायत में रेलवे रोड निवासी नरेश कुमार ने आरोप लगाया कि रेलवे रोड पर उक्त भोजनालय है, जो रात के करीब 12 बजे तक खुला रहता है। शिकायत में उन्होंने आगे बताया कि घर जाते समय वह गल्ले में करीब पांच हजार रुपए की राशि हर रोज की तरह रखकर गए थे। अगली सुबह जब चार बजे वे अपने भोजनालय पर आए तो उन्होंने देखा शटर का ताला टूटा हुआ था और शटर नीचे की आेर था। गल्ले की जांच की तो गल्ले से उक्त राशि गायब मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।