- Hindi News
- इलेक्शन टाइम है कान भी मरोड़े जाएंगे तो बुरा नहीं मानेंगे
इलेक्शन टाइम है- कान भी मरोड़े जाएंगे तो बुरा नहीं मानेंगे
बावल. इनेलोकी जनसभा के दौरान एक ग्रामीण मंच पर पहुंचा और फरीदाबाद के पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना के कान में कुछ कहने लगा। उस समय ऐसा लग रहा था, मानों वह भड़ाना के कान मरोड़ रहा हो। वैसे इलेक्शन टाइम में नेताजी कान मरोड़े जाने का भी बुरा नहीं मानेंगे।
ग्रामीणज्यादा मुखर : नेताओंके सामने अपनी बात रखने में शहर वालों से ज्यादा ग्रामीण मुखर हैं। हाल ही में अवतार सिंह भड़ाना को एक ग्रामीण ने मरोड़ में आने की बात कह दी तो अम्बाला क्षेत्र में जमीन अिधग्रहण के मुद्दे पर पंचायत ने खरी-खरी सुना दी। बीबीपुर पंचायत ने तो वोट मांगने के लिए आने वालों से लिखित अनुबंध मांग लिया है। धोखा दिया तो मतदाता कोर्ट भी जा सकते हैं।