पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नांगल चौधरी में फूंका रामबिलास का पुतला

नांगल चौधरी में फूंका रामबिलास का पुतला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बहादुर सिंह \\\"ट्रैक्टर\\\' पर सवार मल्लौर ने महासचिव पद छोड़ा

अम्बाला में मल्लौर 26 को रैली कर तय करेंगे रणनीति

घमासान >कई नेताओं और पदाधिकािरयों ने छोड़ी पार्टी

िटकट के भूखे छोड़ रहे पार्टी : बीरेंद्र सिंह

उचाना| भाजपानेता पूर्व राज्यसभा सदस्य बीरेंद्र सिंह ने कहा कि विरोध कर रहे लोग सिर्फ टिकट के भूखे हैं। टिकट नहीं मिला तो इनका पार्टी छोड़ना स्वाभाविक है। टिकट वितरण में लेन-देन के आरोपों पर उन्होंने कहा, \\\"जिसे टिकट नहीं मिला, वो आरोप तो लगाएगा ही। सबूत पेश करे तो कुछ बात है।\\\' वे सोमवार को यहां भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से रूबरू थे। वहीं लोधर गांव में बीरेंद्र ने कहा, \\\"मेरे पास कांग्रेस के एक नेता का फोन आया कि कोई उम्मीदवार दे दो, जिसे हम करनाल से चुनाव लड़ा सकें।\\\'

थानेसर से सुभाष सुधा और पिहोवा से जयभगवान शर्मा को टिकट दिए जाने से नाराज पदाधिकारी और कार्यकर्ता

साोमवार को कुरुक्षेत्र जिला भाजपा कार्यालय में जमा हुए। यहां उन्होंने दफ्तर का शटर बंद कर लिया और जमकर भड़ास निकाली। इस दौरान कई ने इस्तीफा देने की बात कही तो कुछ घोषित प्रत्याशियों की मुखालफत करने में बचते रहे। कुछ नेता नाराज कार्यकर्ताओं को समझाते नजर आए कि पार्टी हित में सुधा आैर शर्मा का प्रचार किया जाए।

भाजपा में बगावत : कुरुक्षेत्र में बंद दफ्तर में मान-मनौव्वल

राव इंद्रजीत ने डॉ. रंगा को मनाया

रेवाड़ी| केंद्रीयरक्षा राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने नाराज चल रहे पूर्व वाइस चांसलर डॉ. एमएल रंगा को मना लिया है। सोमवार को डॉ. रंगा के आवास पर एक बैठक में बावल से भाजपा प्रत्याशी डॉ. बनवारी लाल भी पहुंचे। बाद में ऐलान किया गया कि डॉ. रंगा बनवारी लाल के पक्ष में प्रचार करेंगे। आजाद लड़ने की तैयारी कर रही जिला पार्षद गीता को भी राव ने मना लिया। उधर, इसी सीट पर दावेदारी जता रही पूर्व मंत्री शकुंतला भगवाड़िया की बेटी नीलम ने 25 सितंबर को कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई है।