पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एटीएम ताेड़ा पर कैश नहीं निकाल पाए चोर

एटीएम ताेड़ा पर कैश नहीं निकाल पाए चोर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैंटसदरथाना क्षेत्र के कबाड़ी बाजार में बदमाशों ने कार्पोरेशन बैंक के एटीएम को तोड़ दिया, लेकिन उन्हें कैश निकलने में कामयाबी नहीं मिली। हालांकि बदमाशों ने बचने के लिए एटीएम केबिन में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिए। घटना की जानकारी सुबह सात बजे लगी, जबकि बैंक का गार्ड पहुंचा। उसने ही शाखा प्रबंधक को जानकारी दी। पुलिस ने मौका कर जांच शुरू कर दी है। फिंगर प्रिंट की टीम ने भी मौके से सुराग लगाने की कोशिश की, लेकिन कुछ खास पता नहीं चला।

शाखा प्रबंधक जगतार सिंह ने बताया कि सुबह सात बजे बैंक का गार्ड पहुंचा। उसने देखा कि एटीएम मशीन टूटी हुई है। उसने तुरंत इसकी सूचना उन्हें दी और साथ ही शिकायत पुलिस में दी।

सिंह ने बताया कि शनिवार को बैंक बंद करके गए थे। शाखा में गार्ड सुबह सात से रात 10 बजे तक रहता है। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने एटीएम तोड़ दिया, लेकिन कैश तक नहीं पहुंच पाए। उन्होंने बताया कि शनिवार को ही एटीएम में सात लाख की नकदी डाली गई थी, जोकि सुरक्षित हैं। पुलिस ने मौका कर जांच शुरू कर दी है।

शातिरहैं बदमाश, पुलिस को नहीं लगा सुराग : बदमाशोंने वारदात को अंजाम दिया और वहां से निकल भी गए। साथ ही केबिन में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। बदमाशों ने जिस तरह से घटना को अंजाम दिया, उससे लगता है कि बदमाश शातिर होंगे। यही वजह रही कि पुलिस को मौके से कोई पुख्ता सुराग भी नहीं लगा।

रात एक से सात बजे के बीच हुई घटना

बैंकएटीएम तोड़ने की घटना रात एक से सुबह सात बजे के बीच हुई। शाखा प्रबंधक ने बताया कि दस बजे बैंक का गार्ड रहता है। साथ ही सामने हलवाई की दुकान है, जोकि 11-12 बजे तक खुली रहती है। इसी तरह रात एक बजे तक रोड पर चहल-पहल बनी रहती है। जिससे लगता है कि वारदात एक से सात बजे के बीच ही हुई होगी।

शाखा प्रबंधक जगतार सिंह।

कैंट के कबाड़ी बाजार के कार्पोरेशन बैंक का चोरों द्वारा तोडा गया एटीएम।