पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टवेरा कार की भिड़ंत के बाद ट्रक ने मारी कार को टक्कर

टवेरा कार की भिड़ंत के बाद ट्रक ने मारी कार को टक्कर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला | जीटीरोड पर फ्लाइओवर के पास टवेरा गाड़ी कार की टक्कर हो गई, जिसके साथ ही ट्रक ने कार में भी टक्कर मार दी। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। जिसके बाद ट्रक कार चालक चले गए, लेकिन टवेरा गाड़ी कार चालक का मामला पुलिस में पहुंच गया।

हुआ यूं कि चालक अरुण कुमार चंडीगढ़ से शाहाबाद की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टवेरा चालक ने फ्लाइओवर के पहले ट्रक को ओवरटेक के प्रयास में कार में टक्कर मार दी। उनकी टक्कर की आवाज सुन कर ट्रक चालक का ध्यान भटक गया और ट्रक भी कार में भिड़ गई। हादसे के बाद ट्रक और कार चालक का मामला आपस में सुलट गया और दोनों वहां से निकल गए। लेकिन कार चालक ने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी।

लाल कुर्ती चौकी के जांच अधिकारी एएसआई होशियार सिंह ने बताया कि हादसा हुआ है। मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

जीटी रोड पर हुए हादसे के बाद कारवाई करती पुलिसकर्मी।