- Hindi News
- सकारात्मक सोच लेकर एक दूसरे के साथी बनें : प्रदीप शर्मा
सकारात्मक सोच लेकर एक दूसरे के साथी बनें : प्रदीप शर्मा
अम्बाला सिटी | अम्बालाजिला ब्राह्मण सभा के प्रधान प्रदीप शर्मा ने समाज के लोगों से आह्वान किया है कि हम सकारात्मक सोच को लेकर एक दूसरे के सुख-दुख के साथी बनें। अपने अहम को त्यागकर समाज सेवा करें। शर्मा शिव मंदिर जग्गी काॅलोनी फेस-3 में मासिक हवन के बाद बैठक काे संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर सोमनाथ शर्मा, दीपक शर्मा, केवल कृष्ण शर्मा, राजेश शर्मा, शिव गिरी, कमलेश गिरी, राजेश कुमार, अभिषेक कुमार, सूरज, सचिन कुमार, डीएन तिवारी, माधव शर्मा, शिव कुमार, रीता गिरी, सुमंती देवी, निर्मला, अनिता देवी, मधु, दीपक गिरी मनीराम ध्यानी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।