पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब एसएमएस से मिलेगी डाक की जानकारी

अब एसएमएस से मिलेगी डाक की जानकारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बलविंद्र कुमार | अम्बाला सिटी

आपकीस्पीडपोस्ट, रजिस्टर्ड डाक पार्सल अब कहां तक पहुंचा है। इसकी सारी जानकारी अब समय-समय पर आपके मोबाइल पर एसएमएस के जरिए मिलती रहेगी। दरअसल आने वाले समय में डाक विभाग अपनी नई एसएमएस योजना शुरू करने जा रहा है। नई योजना के तहत उपभोक्ताओं द्वारा भेजी गई डाक की हर प्वाइंट की जानकारी उपभोक्ताओं को सही टाइम पर भेजेगा। विभाग की इस नई योजना के तहत उपभोक्ताओं को अपने डाक ट्रैक करने गंतव्य नहीं पहुंचने पर खोजना बिल्कुल आसान हो जाएगा। विभाग द्वारा इस नई व्यवस्था परीक्षण भी पूरा हो चुका है। जल्द ही डाक विभाग की इस नई व्यवस्था का लाभ उपभोक्ताओं को मिलने लगेगा।