पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नग्गल से दो बच्चों का पिता लापता

नग्गल से दो बच्चों का पिता लापता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला | नग्गलक्षेत्र से दो बच्चों का पिता शनिवार से लापता है। उनकी कार अन्य सामान जनसूई हेड के किनारे मिले हैं, लेकिन उनका अब तक कोई सुराग नहीं लगा है।

केसोपुर गांव निवासी नवाब सिंह के भतीजे संदीप कुमार के मुताबिक चाचा शनिवार सुबह चार बजे कार लेकर घर से निकले थे। उसके बाद घर से नहीं पहुंचे। उन्हें पता चला कि कार जनसूई हेड नहर के पास खड़ी है, जिसके बाद वह तुरंत वहां पहुंचे। कार के पास ही उनका पर्स, माेबाइल जूते मिले हैं। संदीप ने बताया कि इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई खास कार्रवाई नहीं की। परिजन अपने स्तर पर ही उन्हें नहर किनारे ढूंढ रहे हैं। संदीप ने बताया कि 37 वर्षीय नवाब सिंह प्राॅपर्टी एडवाइजर का काम करते हैं। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जाहिर की है।