पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अल्ट्रासाउंड केंद्र पर मिली गड़बड़ी तो सीधी होगी कार्रवाई : सीएमओ

अल्ट्रासाउंड केंद्र पर मिली गड़बड़ी तो सीधी होगी कार्रवाई : सीएमओ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी

सिविलसर्जनडॉ. विनोद गुप्ता ने कहा कि जिला के सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर फार्म एफ की मॉनिटरिंग करवाने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। अगर किसी अस्पताल या अल्ट्रासाउंड केंद्रों में जांच के दौरान फार्म एफ में खामियां मिलीं तो उसके खिलाफ सीधी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। साथ ही अल्ट्रासाउंड केंद्रों का औचक निरीक्षण करने के लिए भी अलग-अलग ब्लाक के लिए टीमों का गठन किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान अगर किसी भी अल्ट्रासाउंड केंद्र में कमी पाई गई तो उसके मौके पर ही नियमानुसार सील कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला में इस समय करीब 60 अल्ट्रासाउंड है, जिन पर प्रत्येक मास करीब 6 हजार अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। सीएमओ ने कहा कि अम्बाला जिला उन 12 जिलों में शामिल है जहां पर लिंगानुपात की स्थिति खराब है। लिंगानुपात की स्थिति को सुधारने के लिए अब किसी प्रकार की कोताही सहन नहीं की जाएगी।