- Hindi News
- पंजोखरा साहिब के सौंदर्यीकरण की मांग पूरी हुई : प्रबंध समिति
पंजोखरा साहिब के सौंदर्यीकरण की मांग पूरी हुई : प्रबंध समिति
अम्बाला सिटी | गुरुद्वारापंजोखरा साहिब की प्रबंध समिति एवं पंजोखरा गांव के निवासियों ने हरियाणा के स्वास्थ्य, खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्री अनिल विज द्वारा ऐतिहासिक पंजोखरा साहिब गांव के विकास के लिए 2 करोड़ रुपए की राशि सरकार द्वारा दिए जाने की घोषणा का स्वागत किया और स्वास्थ्य मंत्री का आभार व्यक्त किया है। रविवार को भाजपा ग्रामीण मंडल के प्रधान बलविंद्र सिंह अन्य पदाधिकारी लक्खी सिंह, बीएस बिंद्रा ने पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा के प्रबंधक रंजीत सिंह, गुरदीप सिंह भानोखेड़ी, त्रिलोक सिंह मनजीत सिंह से मुलाकात की।