- Hindi News
- भूमि अधिग्रहण अधिकारी का पद खाली होने से किसान कर्मचारी परेशान
भूमि अधिग्रहण अधिकारी का पद खाली होने से किसान कर्मचारी परेशान
अम्बाला सिटी | सिंचाईविभाग के भूमि ग्रहण अधिकारी कैप्टन विनोद शर्मा को पचंकूला का जिला राजस्व अधिकारी लगाने से सिंचाई विभाग में भूमिगरहण अधिकारी का पद खाली हो गया है। हरियाणा क्लेरिकल मंच ने इस विषय में बताया कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने उनके स्थान पर तो कोई भूमि ग्रहण अधिकारी के स्थाई आदेश जारी किए हैं, ही किसी अधिकारी के अतिरिक्त कार्यभार के आदेश जारी किए हैं। यह पद एक सप्ताह से खाली पड़ा है। यही कारण है कि इस कार्यालय में हरियाणा के पांच जिलों कुरुक्षेत्र, पंचकूला, यमुनानगर, कैथल तथा अम्बाला के किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।