पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम की मतदाता सूची तैयार, कोई भी मतदाता कर सकता है अवलोकन

निगम की मतदाता सूची तैयार, कोई भी मतदाता कर सकता है अवलोकन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी | नगरनिगम अम्बाला की मतदाता सूची तैयार की जा चुकी है और निगम क्षेत्र का कोई भी मतदाता इस सूची का अवलोकन कर सकता है। डीसी एवं नगर निगम के आयुक्त मनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि मतदाता सूची का प्रकाशन हरियाणा नगर निगम निर्वाचन 1994 के अनुसार 1 जनवरी 2014 के संदर्भ में संशोधनों सहित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस मतदाता सूची की प्रति उपायुक्त कार्यालय, नगर निगम सिटी कैंट में अवलोकनार्थ उपलब्ध रहेगी।