- Hindi News
- वन विभाग किसानों को कृषि वानिकी के लिए पापुलर के पौधे उपलब्ध कराएगा
वन विभाग किसानों को कृषि वानिकी के लिए पापुलर के पौधे उपलब्ध कराएगा
अम्बाला सिटी | वनविभाग किसानों को कृषि वानकी के लिए पापुलर के पौधे उपलब्ध कराएगा। विभाग द्वारा 10 रुपए प्रति पौधे की दर से सस्ती दरों पर किसानों को यह पौधे दिए जाएंगे। डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि अम्बाला वानकी मंडल के अंतर्गत अम्बाला, पंचकूला और कैथल के किसानों को पापुलर लगाने के लिए 10 रुपए प्रति पौधे की दर से उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि किसान यह पौधे प्राप्त करने के लिए अपने क्षेत्र के वन मंडल कार्यालय अथवा रेंज कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।