- Hindi News
- किसानों को सब्सिडी पर उपलब्ध कराए जाएंगे कृषि यंत्र
किसानों को सब्सिडी पर उपलब्ध कराए जाएंगे कृषि यंत्र
अम्बाला सिटी | कृषिविभाग अम्बाला द्वारा जिला में अनुसूचित जाति के किसानों को सब्सिडी पर आधुनिक कृषि यंत्रों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कृषि उपनिदेशक गिरीश नागपाल ने बताया कि विभाग द्वारा अनुसूचित जाति के किसानों को रीपर बाइंडर, लेजर लैंड लैवलर, स्ट्रा रीपर तथा व्हील हैंड हो 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा रीपर बाइंडर खरीदने वाले किसानों को सब्सिडी की अधिकतम राशि 1.25 लाख रुपए, लेजर लैंड लैवलर खरीदने पर 63 हजार रुपए की सब्सिडी दी जाएगी।