पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनाव के संदर्भ में दी जानकारियां

चुनाव के संदर्भ में दी जानकारियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला| विधानसभाचुनावों को व्यवस्थित शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए स्थानीय पंचायत भवन में चारों विधानसभा क्षेत्रों नारायाणगढ, अम्बाला छावनी, अम्बाला शहर और मुलाना की वीडियो सर्विलांस टीमों, वीडियो व्यूविंग टीमों, अकाउंटिग टीमों, फ्लाइंग स्कवायड टीमों, स्टैटिक सर्विलांस टीमों के सदस्यों और चुनाव कार्यों से जुड़े प्रशासन पुलिस अधिकारियों की प्रशिक्षण बैठक डीसी जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. साकेत कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में प्रशिक्षण व्यवस्था के सारे पहलुओं के बारे में चुनाव कार्यों से जुडे़ हर अधिकारी और कर्मचारी को जानकारी दी गई। इस मौके पर एडीसी और अम्बाला छावनी के रिटर्निंग अधिकारी ऑरबिंद शर्मा मौजूद थे।