पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलश यात्रा बब्याल होते हुए खेड़े पर संपन्न

कलश यात्रा बब्याल होते हुए खेड़े पर संपन्न

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किस्मतनगरकी राजपूत धर्मशाला में भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। इलाके के लोगों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भक्तों ने यहां से कलश यात्रा निकाली जो किस्मत नगर से होते हुए बब्याल के विभिन्न रास्तों से होते हुए खेड़े पर संपन्न हुई। कार्यक्रम के आयोजक पूरन शर्मा ने बताया कि वृंदावन से आए महान कथावाचक गोपाल जी महाराज भक्तों को भागवत कथा सुनाएंगे। उन्होंने बताया कि रविवार काे शुरू हुआ कार्यक्रम 21 सितम्बर तक चलेगा। पूरन शर्मा ने बताया कि श्री राधाकृष्ण कृपा कमेटी किस्मत नगर की ओर से कार्यक्रम का अायाेजन किया गया है।

भागवतसुनने से मिलता है मोक्ष : सोमवारको भागवत कथा के दौरान प्रवचन करते हुए गोपाल भाई ने कहा कि भागवत सुनने से मोक्ष मिलता है। हर परेशानी का समाधान भागवत में मिल जाएगा उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया भारत के ज्ञान के सामने नतमस्तक है। गीता दुनिया के लिए वरदान है। हर सवाल का जवाब गीता में उपलब्ध है। ये हमारे लिए गर्व की बात है। गोपाल भाई ने कहा कि हर उम्र और हर पीढ़ी के लिए गीता सर्वोपरि और हितकारी ग्रंथ है। इससे लोगों को सीख लेनी चाहिए इसकी शिक्षाओं को जीवन में उतारकर उसे मूल्यवान बनाना चाहिए। इस दौरान मधुर कीर्तन का भी आयोजन किया गया। लोगों ने नाच गाकर कन्हैया के भजनों पर धूम मचाई।