जागरुकता शिविर में दी कानूनी जानकारी
बराड़ा | जिलाविधिक सेवा प्राधिकरण अबाला द्वारा संत मोहन सिंह लबाणा कन्या महाविद्यालय बराड़ा के प्रांगण में कानूनी साक्षरता सेमिनार का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवनीत गर्ग ने की। कॉलेज की सैकड़ों छात्राओं ने भाग लिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवनीत गर्ग ने कहा कि आज समय की मांग जरूरत है कि लड़कियों एवं महिलाओं को कानूनी अधिकारों की जानकारी अवश्य हो क्योंकि महिलाएं घर को संभालती हैं और उन्हें लोक उपयोगी सेवाओं की ज्यादा जरूरत होती है। कानूनी साक्षरता सेमिनार में लोक उपयोगी सेवाएं अम्बाला की स्थाई लोक अदालत के पूर्व अध्यक्ष सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायधीश एमआर बत्रा ने छात्राओं को बिजली, पानी अन्य लोक उपयोगी सेवाओं से संबंधित कानूनी अधिकारों के बारे में व्याख्यान दिया। इस मौके पर डॉ. शशि खुराना, डॉ. सुरजीत कौर, डॉ. दलजीत कौर, डॉ. इन्दू विज, डॉ. नोटियाल, डॉ. अनपुमा, डॉ. साधना डॉ. पुष्पा मौजूद रहे।