20 को जारी होगी चुनाव की अधिसूचना
अम्बाला | उपायुक्तएवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. साकेत कुमार ने कहा कि विधानसभा चुनावों के लिए अधिसूचना 20 सितम्बर को जारी की जायेगी। उन्होंने कहा कि 12 सितंबर को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनावों की घोषणा के साथ ही चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है और किसी भी राजनैतिक दल अथवा प्रत्याशी द्वारा आचार संहिता का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने बताया कि चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशी 20 से 27 सितम्बर तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। नामांकन पत्रों की जांच 27 सितंबर, नामांकन पत्रों की जांच 29 सितम्बर को होगी और इच्छुक उम्मीदवार 1 अक्टूबर तक नाम वापस ले सकते हैं। मतदान के लिए 15 सितम्बर और मतगणना के लिए 19 अक्तूबर की तिथि निर्धारित की गई है। उपायुक्त ने आज अपने कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए बताया कि अम्बाला जिला के चार विधानसभा क्षेत्रों के कुल 764750 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे और इसके लिए 801 मतदान केन्द्र स्थापित किए जायेंगे।