- Hindi News
- नौकरी से निकाले अध्यापकों ने डीसी को सौंपी शिकायत
नौकरी से निकाले अध्यापकों ने डीसी को सौंपी शिकायत
आईसीएल ग्रुप ऑफ काॅलेज का मामला
अम्बाला| शहजादपुरके गांव सौंतली स्थित आईसीएल ग्रुप आॅफ काॅलेज प्रबंधन पर बिना नोटिस के अध्यापकों को नौकरी से निकाले जाने का आरोप लगाते हुए कर्मचारियों ने सोमवार को डीसी अम्बाला को शिकायत पत्र सौंपा। काॅलेज कर्मियों अध्यापकों ने कहा कि वह काफी समय से इस काॅलेज में नौकरी कर रहे हैं, लेकिन फिर भी काॅलेज प्रबंधन कभी भी समय पर उन्हें सेलरी नहीं देता। कई महीनों तक सेलरी रोक जाती है। कर्मचारियों का कहना है कि वह बीती 9 सितंबर को सेलरी की मांग को लेकर काॅलेज प्रबंधन से मिले थे, लेकिन मामले का कोई उचित हल नहीं हुआ। इसी प्रकार जब वह 11 सितंबर वह डायरेक्टर से मिले तो उन्होने बिना कोई नोटिस दिए कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया और बैकडेट में कर्मचारियों को नौकरी से हटाए जाने के ऍर्डर पास कर दिए। उन्होने डीसी अम्बाला से काॅलेज प्रबंधनक पर कार्रवाई की मांग की है।
नौकरी सें निकाले जाने पर डीसी को दी शिकायत देने पहुंचे अध्यापक।