- Hindi News
- मेयर द्वारा कमरे को ताला लगाने के मुद्दे पर कांग्रेसी पार्षद दो फाड़
मेयर द्वारा कमरे को ताला लगाने के मुद्दे पर कांग्रेसी पार्षद दो फाड़
शुक्रवार को कैंट नहीं आए मेयर रमेश मल
भास्करन्यूज | अम्बाला
मेयरद्वाराकमरे पर ताला लगा देने के बाद दूसरे दिन भी डिप्टी मेयर सुधीर जायसवाल ने नगर निगम दफ्तर के बरामदे में बैठकर अपना काम निपटाया। यहां उन्होंने लोगों की समस्याओं को भी सुना। मेयर रमेश मल को सुधीर जायसवाल ने उनका कमरा देने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। कांग्रेस के दो पार्षदों ने ही सुधीर जायसवाल के कदम को गैर जिम्मेदाराना और बचकाना करार दिया है। वह खुलकर मेयर का समर्थन कर रहे हैं। कांग्रेसियों की यह फूट आने वाले चुनावों में आंकड़ों को प्रभावित कर सकती है। वहीं तीन कांग्रेसी पार्षदों ने मेयर द्वारा कमरे पर ताला जड़ने को गलत करार दिया है।
^किसी को भी निगम कमरों पर ताला लगाने का अधिकार नहीं है। मेयर केवल दो दिनों के लिए ही कैंट में आते हैं। बाकी तीन दिन भी कमरा बंद रहेगा। इसका मतलब सात दिनों में से पांच दिनों तक दफ्तर बंद रहा करेगा। सुधीर जायसवाल को तुरंत बैठने के लिए उम्दा दफ्तर दिया जाए। चित्रासरवारा, पार्षदवार्ड नंबर 16
^नगर निगम पर सबका बराबर का अधिकार है। पहले ही पार्षदों के बैठने की जगह नहीं है। ऊपर से कोई कमरों को ताला जड़ दे तो यह परेशानी का सबब है। आप निगम दफ्तर में जाकर देखिए वहां कोई भी सुविधा नहीं है। डिप्टी मेयर बरामदे में बैठे यह ठीक नहीं। स्वर्णकौर, पार्षदवार्ड नंबर 15
^दाेनों हमारे अजीज हैं। लोगों ने दोनों को चुनकर निगम में भेजा है। पार्षदों ने दोनों को सहमति से महत्वपूर्ण पदों से नवाजा है। मीडिया द्वारा मामले को बढ़ा चढ़ाकर पेश कर दिया गया। दोनों में कोई विवाद नहीं है। ऐसी कोई बात यदि हुई भी तो मैं दोनों के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाउंगा। निर्मलसिंह, पूर्वमंत्री
^मुझे मामले के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। ये सही है कि निगम में पार्षदों के बैठने की जगह नहीं है। दोनों के बीच में आपसी सहमति बना दी जाएगी। गलती से मेयर चाबी अपने साथ ले गए होंगे। किसी की तौहीन करना उनकी मानसिकता नहीं है। सुधीर जायसवाल बरामदे में बैठें ये बात बर्दाश्त लायक नहीं है। परमिंद्रपरी, पार्षदवार्ड नंबर 18
^मैं भी तो सीनियर डिप्टी मेयर हूं। हम तो जमीन पर बैठकर भी लोगों के काम निपटा सकते हैं। कमरे को जिद का मुद्दा नहीं बनाना चाहिए। सुधीर जायसवाल अक्सर दोपहर बाद निगम में आते हैं। वह जहां मर्जी बैठ जाएं। म