डंडे लेकर महिलाओं ने अफसरों को खदेड़ा
अम्बाला| एकमकानको गिराने आए नगर निगम के दस्ते के विरोध में राम बाग में बसी गोशाला बस्ती के लोगों ने सेामवार दोपहर लगभग बारह बजे रामबाग के मेन गेट पर ताला जड़ दिया। इसके बाद लोगों ने लगभग डेढ़ घंटे तक गेट बाहर धरना देकर अम्बाला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने रामबाग गोशाला कमेटी को कोसा। लोगों के विरोध को देखकर सरकारी अमला खाली हाथ लौट गया।
येहै मामला: रामबागमें रहने वाले हरविंद्र ने बताया कि उसने 6 मार्च को लगभग 30 गज का मकान बाबूलाल के बेटों से खरीदा था। ब्याज पर दस हजार रुपए लेकर गौशाला में रसीद भी कटवाई गई। हरविंद्र ने आरोप लगाया कि जब वह लेंटर डालने का काम शुरू करने लगा तो गौशाला के एक कर्मचारी ने 50 हजार रुपयों की रिश्वत मांगी। देने पर नगर निगम को सूचित करने की धमकी भी उस कर्मचारी ने दी। हरविंद्र के पिता कैलाश ने बताया कि गौशाला कमेटी काे इस बारे में बताया कि परंतु उक्त कर्मचारी के विरुद्ध उन्होंने कोई कार्यवाही नहीं की।
नगर निगम के कर्मचारियों और होम गार्ड के महिला और पुरुष जवानों को लेकर नगर निगम की ज्वाइंट कमिश्नर कमलप्रीत कौर रामबाग में बन रहे मकान को गिरवाने के लिए पहुंचीं। पुलिस को खबर देना मुनासिब नहीं समझा गया। लोगों ने निगम के दस्ते को रामबाग के बाहर की रोक दिया। मेन गेट पर ताला जड़कर महिलाएं हाथों में डंडे लेकर खड़ी हो गईं। महिलाओं के विरोध को देखकर अमले ने कदम पीछे खींचने में ही भलाई समझी। लोगों ने ज्वाइंट कमिश्नर की गाड़ी के पास जाकर भी नारेबाजी की। आशंका है कि मंगलवार को प्रशासन पुलिस की मदद से निर्माण को गिरवाएगा।
गाड़ीस्टार्ट करके एसी में बैठी रहीं ज्वाइंट कमिश्नर: लगभगएक घंटे तक चले घटनाक्रम के दौरान ज्वाइंट कमिश्नर की गाड़ी ज्यादातर समय स्टार्ट खड़ी रही। गाड़ी के शीशे चढ़ाकर मैडम एसी में बैठी रहीं। गौशाला कमेटी के पदाधिकारी जब मैडम से मिलने आए तब ही वह गाड़ी से बाहर निकलीं। मौैके पर अाए सदर थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव मिगलानी से भी उन्होंने गाड़ी से बाहर आकर बातचीत की। इस दौरान भी ड्राइवर ने गाड़ी को बंद करना मुनासिब नहीं समझा।
^हम धर्मार्थ काम कर रहे हैं। लोगों ने गलत तरीके से रामबाग के अंदर तक कब्जा कर लिया है। किसी काे भी यहां अवैध निर्माण नहीं करने दिया जाएगा। ये लोग गौशाला कमेटी पर आरोप लगा रहे हैं। ....राजेश सिंगला,