बाढ़ पीडि़तों के लिए भेजे 31 हजार रुपए
अम्बाला| रिटायर्डइंजीनियर एसोसिएशन अम्बाला ने जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीड़ित लोगों के लिए 31 हजार रुपए की सहायता प्रधानमंत्री राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन फंड के लिए दी है। परशुराम भवन अम्बाला शहर में सर मोक्षाकन्दम विश्वेषवरिया के जन्मदिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में इस संस्था द्वारा यह राशि उपलब्ध करवाई गई। इस कार्यक्रम में अम्बाला शहर की 80 से अधिक सेवानिवृत इंजीनियरों ने भाग लिया और तकनीकी क्षेत्र में सर मोक्षाकन्दम विश्वेषवरिया की उपलब्धियों पर चर्चा की। उन्होने कहा कि उन्हें वर्ष 1955 में उनकी उपलब्धियों के लिए भारत रतन से सम्मानित किया गया था। इस अवसर पर शायर एसके वर्मा ने देशभक्ति पर आधारित कविताएं भी प्रस्तुत की। कार्यक्रम में एसोसिएशन के चेयरमैन, इंजीनियर एसके चोपड़ा, एडवाईजर शीतल सिंह, अध्यक्ष एसपी सूद, सचिव नरेश बंसल, कोषाध्यक्ष डीके गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जीआर शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।