पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीनियर सिटीजंस का स्वास्थ्य जांचा

सीनियर सिटीजंस का स्वास्थ्य जांचा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला| जिलारेडक्रास सोसायटी द्वारा आज अम्बाला छावनी स्थित रेडक्रास भवन के अपना घर में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में डाॅ. रजनी शर्मा उनकी टीम ने वरिष्ठ नागरिको के स्वास्थ्य की जांच की और आवश्यकतानुसार दवाइयां भी निशुल्क दी गई। इस शिविर का आयोजन इनरव्हील क्लब और फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन अम्बाला छावनी के सहयोग से किया गया। उपायुक्त ने स्वास्थ्य सेवाओं के लिए गैर सरकारी संगठनों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अम्बाला समाजसेवा के क्षेत्र में सदैव अग्रणी रहा है। उन्होंने अन्य गैर सरकारी संगठनों को भी इस तरह की समाजसेवा की गतिविधियों में आगे बढ़कर कार्य करने का अनुरोध किया। इस अवसर पर रोली गुप्ता, अंजू कत्याल, मंजू नांदरा, संगीता सूद, कृष्णा सागर, पूनम खुराना, शशि जैन, शारदा जोशी, अपना घर के प्रभारी मनोज सैनी मौजूद रहे।