- Hindi News
- फौजी की पत्नी अौर रिश्तेदारों ने पड़ोसी ट्रक ड्राइवर की पत्नी को घर में घुसकर किया अधमरा
फौजी की पत्नी अौर रिश्तेदारों ने पड़ोसी ट्रक ड्राइवर की पत्नी को घर में घुसकर किया अधमरा
प्रभुप्रेमपुरम में पुरानी रंजिश के चलते घर पर अकेली नरेंद्र कौर पर पड़ोसियों ने जानलेवा हमला बोल दिया। मारपीट में नरेंद्र कौर बुरी तरह जख्मी हो गई। वह कैंट सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। नरेंद्र कौर ने बताया कि वह सुबह घर पर अकेली थी। कपड़े धोने के बाद जब वह छत पर कपड़े सूखने डालने गई तो पड़ोस में रहने वाला फौजी और उसकी प|ी उसे देखकर गालियां निकालने लगे। इसके बाद वह नीचे अा गई और बरामदे में झाड़ू लगाने लगी।
नरेंद्र ने बताया कि जब वह गली में झाड़ू लगा रही थी तो पड़ोसन के दो लड़कों और उसके एक रिश्तेदार के बेटे ने उसे गालियां निकालनी शुरू कर दी। उन्हें मना किया गया तो फौजी की प|ी भी घर से बाहर निकल आई उसने भी गालियां निकालनी शुरू कर दी। इसके बाद तीनों लड़के हाथों में डंडे और ईंटें लेकर गए। नरेंद्र ने बताया कि आते ही उन्होंने ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। जब तक वह बेहोश नहीं हो गई तब तक उसे दरिंदों की तरह मारा गया। नरेंद्र कौर ने बताया कि उसके बच्चों ने मारपीट के बाद रिश्तेदारों को फोन करके बुलाया जिसके बाद उसे कैंट सिविल अस्पताल लाया गया। नरेंद्र कौर ने बताया कि उसका पति अमरीक सिंह ट्रक ड्राइवर है जो अक्सर घर से बाहर ही रहता है। नरेंद्र का आरोप है कि उस पर पड़ोसियों ने आठवीं बार हमला किया है। उसे फौजी और उसके परिवार से जान का खतरा है। महेशनगर थाने में अमरीक सिंह ने शिकायत दे दी है।
रंजिश के चलते जानलेवा हमले का शिकार नरेंद्र कौर उपचाराधीन।