- Hindi News
- छात्राएं कीचड़ से होकर गुजरती हैं नसीरपुर स्कूल में
छात्राएं कीचड़ से होकर गुजरती हैं नसीरपुर स्कूल में
भास्कर न्यूज | अम्बाला सिटी
शिक्षाविभागद्वारा एक ओर जहां शहर की तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्र को शिक्षा का हब बनाने का दावा किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर प्रदेश के सरकारी स्कूलों की हालत जमीनी स्तर पर एकदम परे है। सरकारी स्कूलों के बच्चे सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं से वंचित हैं।
गांव नसीरपुर के राजकीय माध्यमिक स्कूल पिछले आठ साल से खस्ता हालत में है। ऐसा नहीं है कि विभाग के अधिकारियों को इसकी खबर नहीं है। वे स्कूल की हालत से भली-भांति परिचित हैं लेकिन कोई इसकी सुध नहीं ले रहा है। इतना ही नहीं] इसके लिए विभाग की ओर से बजट भी आया हुआ है। लेकिन विभागीय अधिकारी बजट लगाने के बजाए उसे संभालकर रखे हुए हैं। विभाग की लापरवाही का खामियाजा स्कूल में आने वाले बच्चों को भुगतना पड़ रहा है।
97बच्चे कर रहे हैं शिक्षा ग्रहण: स्कूलमें प्रारंभ में जहां स्कूल में आने वाले बच्चों की संख्या अधिक थी, वहीं आज विभाग की लापरवाही के कारण स्कूल में बच्चों की संख्या कम हो गई है। इस समय स्कूल में केवल 97 बच्चे ही शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
बच्चोंको पढ़ा रहे हैं केवल 3 टीचर्स: स्कूलमें विभाग द्वारा हैडमास्टर सहित 4 टीचर्स की नियुक्ति की गई जिसमें से तीन टीचर्स 97 बच्चों को शिक्षा दे रहे हैं जबकि एक मुख्याध्यापिका है।
2007में बनाया गया था स्कूल: विभागद्वारा ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2007 में गांव नसीरपुर में स्कूल की स्थापना की गई थी। उस समय विभाग द्वारा स्कूल में केवल चार कमरों का निर्माण करवाया गया था, जिसमें बच्चों के पढ़ाने के साथ-साथ हेडमास्टर का कमरा भी शामिल है।
भरारहता है हर समय पानी: स्कूलमें इस समय कोई चारदीवारी होने के कारण शहर के गंदे नाले का पानी स्कूल में भरा रहता है। है। बरसात के समय तो बच्चों अध्यापकों का स्कूल में जाना ही दूभर हो जाता है। बच्चों को स्कूल आने-जाने के लिए पानी से होकर गुजरना पड़ता है।
2009में आया था बजट: सरकारद्वारा वर्ष 2009 में स्कूल की चार दीवारी के लिए करीब 60 हजार रुपए विभाग को भेजा गया था। लेकिन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण 6 साल बीत जाने के बाद भी तो स्कूल की चार दीवारी बनाई गई और ही बच्चों को खेल अन्य सुविधाएं दी गई।
नसीरपुर स्कूल का परिसर, जहां मिट्टी और कीचड़ भरा पड़ा है।
^स्कूल की चारदीवारी के