विश्वेषरैया की उपलब्धियां गिनाईं
अम्बाला| राजकीयबहुतकनीकी संस्थान सिटी में श्री एम विश्वेषरैया के जन्मदिवस के उपलब्ध में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता तकनीकी शिक्षा विभाग के पूर्व अतिरिक्त निदेशक वाईपीएस बैक्टर ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासित रहने और निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया और बहुतकनीकी संस्थान में शिक्षा के दौरान अपने जीवन का अनुभव भी साझा किया। प्रिंसिपल आरसी जिन्दल ने एम विश्वेषरैया के जीवन दर्शन और उनकी उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने इंजीनियर कॉलेज के साथ-साथ भारत के विकास के बैंक ऑफ मैसूर, भद्रावती आयरन स्टील वर्क, मैसूर सैंडल वूड आयल की स्थापना भी की। उन्हें इन उपलब्धियों के भारत रतन से सम्मानित किया। समारोह में टीके टायल, एफयू रहमान, रजनीश गुप्ता, अश्वनी कुमार, विनोद मिश्रा और संस्थान के विद्यार्थी मौजूद रहे।