व्यक्ति से 1500 छीनकर युवक फरार
अम्बाला सिटी| दोयुवक एक व्यक्ति से मारपीट कर 1500 रुपए छीनकर फरार हो गए। मनमोहन नगर निवासी 45 वर्षीय जगतार सिंह ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े 7 बजे वह अपनी साइकिल पर बाजार जा रहा था। जब वह मंजी साहब गुरुद्वारा के नजदीक पहुंचा तो उसे रास्ते में दो युवक मिले। जो बाइक पर सवार थे। एक युवक उससे कहा कि उन्हें शंभू बैरियर जाना है कौन सा रास्ता जाएगा। उनके पूछने पर उसने उनके रास्ता बता दिया। कुछ ही दूरी पर चलकर उन्होंने बाइक को रोका। तभी उनमें से एक युवक उसके पास दोबारा आया और उसका पर्स छीनकर ले गया। शोर मचाने तक वह युवक मौके से फरार हो चुके थे। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसके पर्स में 1500 रुपए थे, जिन्हें वह बाजार से सामान लेने के लिए घर से लेकर आया था। बाद में सारी घटना की जानकारी घर आकर उसने परिजनों को दी।