पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लिफ्ट देकर महिला के गले से उड़ाई चेन

लिफ्ट देकर महिला के गले से उड़ाई चेन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अम्बाला सिटी | कालूमाजरीनिवासी राजबाला ने बताया कि रविवार को बहन के घर मोहड़ा से रही थी। रविवार सुबह करीब 11 बजे जब वह कालूमाजरा जाने के लिए मोतीनगर के पास बस का इंतजार कर रही थी कि उसके पास एक कार आकर रुकी। कार में दो महिलाएं थी और एक पुरुष चालक कार चला रहा था। महिलाओं ने उससे पूछा कि वह कहां जा रही हैं। महिला ने कहा कि वह तो कालूमाजरा जा रही है। महिलाओं ने उसे उसी ओर जाने की बात कहकर कार में बैठा लिया। चालक ने कुछ दूर जाने पर ही कहा कि शहर में वे कुछ सामान भूल आए हैं। उसे लेने के लिए उन्हें वापस शहर जाना होगा। उसने कहा कि वे उसे वहीं उतार दें। उन्होंने उसके कहने पर वहीं उतार दिया और शहर की तरफ चले गए। घर जाकर महिला ने अपनी चेन संभाली तो चेन गले से गायब थी।