पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हुड्‌डा ने छावनी से किया भेदभाव : अिनल विज

हुड्‌डा ने छावनी से किया भेदभाव : अिनल विज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हुड्‌डा ने छावनी से किया भेदभाव : अिनल विज

अम्बाला| अम्बालाकैंट में कांग्रेस को मिली हार तथा विपक्ष का विधायक होने के कारण प्रदेश की हुड्डा सरकार ने जानबूझ कर छावनी हलके के विकास की तरफ बेरुखी दिखाई है। यह बात हरियाणा विधायक अनिल विज ने भगवती धाम हरगोलाल रोड के नजदीक कच्चे बाजार में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। विज ने कहा कि इतने वर्षों से कांग्रेस ने छावनी की जनता से जो भेदभाव किया है, विधानसभा चुनाव मे जनता स्वयं अपने मताधिकार का प्रयोग कर इसका बदला चुकाएगी। विधायक अनिल विज ने कहा कि सत्ता पर 68 वर्षों से काबिज रहने के बावजूद कांग्रेस सरकार देश की जनता को तो अस्पताल की बेहतर सुविधा मुहैया करा सकी। कांग्रेस सरकार आज तक उचित बिजली व्यवस्था, स्वच्छ पानी, पक्की सड़कें, नालियां गलियां तथा परिवहन तक की वयवस्था नहीं करवा पाई है।