पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवाओं को रोजगार दिलाएगी इनेलो : सूरज जिंदल

युवाओं को रोजगार दिलाएगी इनेलो : सूरज जिंदल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
युवाओं को रोजगार दिलाएगी इनेलो : सूरज जिंदल

अम्बाला| प्रदेशमें इनेलो की सरकार बनने पर बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा और किसानों के खेतों में पूरा नहरी पानी मिलेगा। जिससे अम्बाला कैंट में खुशहाली का दौर एक बार फिर लौटकर आएगा। यह बात इनेलो प्रत्याशी सूरज जिंदल (बब्याल) ने कही। जिंदल ने कलरहेड़ी में डोर-टू-डोर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया और लोगों से इनेलो को वोट देने की अपील की। जिंदल ने कहा कि इनेलो पार्टी ने अपना घोषणा पत्र प्रदेश के सभी वर्गों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है तथा सरकार बनते ही इस घोषणा पत्र को लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गरीब आदमी को रोजगार के साधन मुहैया करवाए जाएंगे, किसानों को पूरी बिजली पानी उपलब्ध करवाया जाएगा। जिंदल ने आज अपने डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत रामपुर, रामपुर कॉलोनी, सरसेहड़ी चांदपुरा गांव का दौरा किया।