- Hindi News
- आचार संहिता का पालन करें पार्टियां: डीसी
आचार संहिता का पालन करें पार्टियां: डीसी
अम्बाला| उपायुक्तएवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ. साकेत कुमार ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि वे चुनाव आदर्श आचार संहिता का दृढ़ता से पालन करें और कोई भी ऐसी कार्रवाई करें जो चुनाव नियमावली के विरुद्ध हो। अम्बाला के चारों विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों मे प्रत्याशियों की सुविधा के लिए सिंगल विंडो प्रणाली लागू की गई है जहां वाहनों की अनुमति, रैली, जलूस इत्यादि की अनुमति के साथ-साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। प्रत्याशियों को इन कार्यों के लिए अलग-अलग कार्यालयों में परेशान नहीं होना पड़ेगा। उपायुक्त सोमवार को अपने कार्यालय में चुनाव आदर्श आचार संहिता को लेकर आयोजित राजनैतिक दलों की एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।