- Hindi News
- डेरा सच्चा सौदा के भाजपा को समर्थन देने के संकेत
डेरा सच्चा सौदा के भाजपा को समर्थन देने के संकेत
गणेश भट्ट/ सुजीत ठाकुर |नई दिल्ली
डेरासच्चा सौदा विधानसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन दे सकता है। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं डेरामुखी के बीच कई दौर की बातचीत हो चुकी है। शुरुआती चर्चा के बाद डेरा कई सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को समर्थन देने पर राजी है। इस बारे में जल्दी ही डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मुलाकात होनी है।
इनस्थानों पर डेरा का असर : डेरासच्चा सौदा के राज्य में लगभग 60 लाख अनुयायी हैं। भाजपा चाहती है कि डेरा समर्थक इस विधानसभा चुनाव में एकमुश्त होकर उसके पक्ष में वोट करें। यदि ऐसा होता है तो भाजपा की प्रदेश में अपने दम पर बहुमत सरकार बनाने की मुहिम रंग ला सकती है। डेरा सच्चा सौदा के समर्थक मतदाताओं का सबसे ज्यादा असर कालांवली, डबवाली, रानियां, सिरसा, ऐलानाबाद, हांसी, बरवाला, भिवानी, अंबाला कैंट, अंबाला सिटी, मुलाना, जगादरी, कलायत, कैथल, पुंडरी, करनाल, पानीपत ग्रामीण, जींद, नरवाना, फतेहाबाद, टोहाना, रतिया, नारनौल, रेवाड़ी, पलवल, झज्जर, महेंद्रगढ़, रोहतक, कलानपुर में है।
बादल की काट है डेरा
एनडीएका सहयोगी होने के बावजूद हरियाणा में अकाली दल ने भाजपा की बजाए इनेलो से हाथ मिलाया है। तमाम अकाली दल नेता हरियाणा के सिखों से अकाली-इनेलो गठबंधन को जिताने की अपील भी कर रहे हैं। ऐसे में भाजपा डेरा सच्चा सौदा को अकाली दल की काट के रूप में देख रही है। भाजपा का अनुमान है कि डेरा समर्थन के कारण उसे सीधा लाभ मिल सकता है।
कुछ सीटों पर समर्थन नहीं
हरियाणामें डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों की संख्या लाखों में है। ऐसे में प्रत्येक पार्टी डेरा का समर्थन हासिल करना चाहती है। डेरा इससे पहले हुए चुनाव में ओमप्रकाश चौटाला की पार्टी इनेलो के उम्मीदवारों का समर्थन कर चुकी है। हालांकि इस बार इनेलो को डेरा का समर्थन नहीं मिला। बावजूद इसके माना जा रहा है कि कई सीटों पर डेरा चौटाला के उम्मीदवारों का विरोध नहीं करेगा। यानी इन सीटों पर डेरा बीजेपी या अन्य किसी पार्टी के पक्ष में अपील करने से मना कर सकता है।