- Hindi News
- सुसाइड की धमकी देने वाले युवक ने फंदा लगाकर दी जान
सुसाइड की धमकी देने वाले युवक ने फंदा लगाकर दी जान
अम्बाला| मोचीमंडी का रहने वाला 40 वर्षीय विक्रम मंगलवार दोपहर को फांसी के फंदे पर झूल गया। किसी को उम्मीद भी नहीं थी कि एक दिन पहले आत्महत्या कोशिश में नाकाम होने के बाद दूसरे दिन विक्रम मौत काे गले लगा लेगा। विक्रम के शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों के हवाले कर दिया गया।
सोमवारको चढ़ गया था छत पर: लोगोंकी मानें तो विक्रम ने सोमवार को घर की दोमंजिला छत पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास किया था। उस वक्त आसपास के लोगों और पुलिस फायरब्रिगेड कर्मियों ने उसे समझा-बुझाकर नीचे उतार लिया था। मंगलवार को लगभग एक बजे उसने कमरे में छत में फंदा बनाया और गले में पहनकर झूल गया। थोड़ी देर में ही उसके प्राण निकल गए। विक्रम की प|ी ने जैसे ही उसे फंदे से लटकते देखा तो उसके मुंंह से चीख निकल गई। भागकर उसने पड़ोसियों को बुलाया जिसके बाद पुलिस भी गई। विक्रम को फंंदे से उतारकर कैंट सिविल अस्पताल लाया गया जहां डाॅक्टरों ने उसके मृत होने की पुष्टि कर दी। बताया जा रहा है कि विक्रम पुराने कपड़ों की फेरी लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था और पिछले कई दिनों से परेशान चल रहा था।
विक्रम का फाइल फोटो।
मौत के बाद विलाप करते परिजन।