6 खिलाड़ी नेशनल टीम में चुने गए
अम्बाला | सनातनधर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैंट की ड्राप रोबाल टीम के 6 खिलाड़ियों का चयन नेशनल टीम में किया गया है। खेल प्रशिक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि गोहाना में पांचवीं राज्य स्तरीय ड्राप-रोबाल प्रतियोगिता में प्रदेश के 15 जिलों की 25 टीमों में कुल 275 खिलाडिय़ों ने भाग लिया, जिसमें 15 टीमें लड़कों की 10 टीमें लड़कियों की थी। प्रतियोगिता में एसडी स्कूल अम्बाला की टीम के 4 खिलाड़ी मोहित, अंकुश, रोबिन, पवन दूसरे स्थान पर तथा 3 खिलाड़ी विकास, विशू पंकज तृतीय स्थान पर घोषित किए गए। ओवरऑल श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय के 6 चयनित खिलाड़ी 25 से 28 दिसबर तक मुंबई में होने वाली राष्ट्रीय ड्राप-रोबाल प्रतियोगिता में हरियाणा प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। विजयी खिलाडिय़ों को प्रिंसिपल रमेश बंसल ने मैडल प्रमाण पत्र भेंट किए।
विजेता बच्चों के साथ प्रिंसिपल रमेश बंसल।